Loading...
Language: Hindi
سُبْحَانَ اللَّهِ وَبِحَمْدِهِ وَسُبْحَانَ اللَّهِ الْعَظِيْمِ
सुभानल्लाहि व बि-हम्दिहि व सुभानल्लाहिल-अज़ीम
अल्लाह की महिमा (पाकी) और उसी की तारीफ है, (और) अल्लाह, सबसे महान, खामियों से पाक (मुक्त) है। पैगंबर (ﷺ) ने कहा, "(वहाँ) दो शब्द हैं जो रहमान (अल्लाह) को प्यारे हैं और जुबान के लिए बहुत हल्के (आसान) हैं (कहने में), लेकिन तराजू में वजन में बहुत भारी हैं। वे हैं: ''सुभानल्लाहि व बि-हम्दिहि'' और ''सुभानल्लाहिल-अज़ीम।"
Reference: बुख़ारी: ६६८२