Loading...
Language: Hindi
بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ قُلْ هُوَ اللَّـهُ أَحَدٌ ﴿١﴾ اللَّـهُ الصَّمَدُ ﴿٢﴾ لَمْ يَلِدْ وَلَمْ يُولَدْ ﴿٣﴾ وَلَمْ يَكُن لَّهُ كُفُوًا أَحَدٌ ﴿٤﴾
बिस्मिल्लाहिर-रहमानिर-रहीम (१) कुल हुवल्लाहु अहद (२) अल्लाहुस-समद (३) लम यलिद व लम यूलद (४) व लम यकुन लहू कुफुवन अहद
(१) कहो, "वह अल्लाह है, एक (अकेला), (२) अल्लाह, बेनियाज़ (शाश्वत शरण)। (३) न उसने (किसी को) जना और न वह जना गया, (४) और न उसके बराबर का कोई है।" (सूरह इखलास ११२: १-४) पैगंबर (ﷺ) ने अपने साथियों से कहा: क्या तुम रात में कुरान का एक तिहाई नहीं पढ़ सकते? यह बात उन्हें मुश्किल लगी। उन्होंने कहा: ए अल्लाह के रसूल (ﷺ), हम में से कौन ऐसा कर सकता है? फिर उन्होंने कहा: "कुल हुवल्लाहु अहद" सूरह कुरान का एक तिहाई है।
Reference: सहीह मुस्लिम: ८११