Loading...
Language: Hindi
अनस बिन मलिक (र.अ) से वर्णित है कि उन्होंने कहा: मैं अल्लाह के रसूल (ﷺ) के साथ बैठा था और एक आदमी खड़ा होकर प्रार्थना कर रहा था। जब उसने रुकू किया, सजदा किया और तशहहुद पढ़ा, तो उसने दुआ की, और अपनी दुआ में उसने कहा:
اَللَّهُمَّ إِنِّي أَسْأَلُكَ بِأَنَّ لَكَ الْحَمْدَ لَا إِلَهَ إِلاَّ أَنْتَ الْمَنَّانُ، بَدِيعُ السَّمَوَاتِ وَالْأَرْضِ يَا ذَا الْجَلَالِ وَالْإِكْرَامِ، يَا حَيُّ يَا قَيُّومُ إِنِّي أَسْأَلُكَ
अल्लाहुम्मा इन्नी अस’अलुका बि अन्ना लकल-हम्दा ला इलाहा इल्ला अन्त अल-मन्नानु, बदी'उस्-समावाति वल-अर्दि या ज़ल-जलालि वल-इकराम, या हय्यु या कय्यूमु, इन्नी अस’अलुका
ए अल्लाह, मैं तुझसे सवाल करता हूँ क्योंकि सारी तारीफ तेरे लिए है, तेरे सिवा कोई इबादत के लायक नहीं, तू अकेला है, तेरा कोई शरीक नहीं। तू ही एहसान करने वाला है। आसमानों और ज़मीन को पैदा करने वाला, ए जलाल और इज़्ज़त वाले, ए ज़िंदा और हमेशा रहने वाले और सबको थामने वाले। मैं तुझसे सवाल करता हूँ। पैगंबर (ﷺ) ने कहा: 'क्या तुम जानते हो कि उसने किस चीज़ से दुआ की है?' उन्होंने कहा: "अल्लाह और उसके रसूल (ﷺ) सबसे बेहतर जानते हैं।" उन्होंने (ﷺ) कहा: 'उस ज़ात की कसम जिसके हाथ में मेरी जान है, उसने अल्लाह को उसके सबसे महान नाम से पुकारा है, जिसे अगर पुकारा जाए, तो वह जवाब देता है, और अगर उससे माँगा जाए, तो वह देता है।'
Reference: सहीह (अल्बानी)। नसाई: १३००