Loading...
Language: Hindi
निम्नलिखित दुआ अच्छी है -
اَللَّهُمَّ اجْعَلْهُ فَرَطًا وَذُخْرًا لِوَالِدَيْهِ، وَشَفِيعًا مُجَابًا، اَللَّهُمَّ ثَقِّلْ بِهِ مَوَازِينَهُمَا، وَأَعْظِمْ بِهِ أُجُورَهُمَا، وَأَلْحِقْهُ بِصَالِحِ الْمُؤْمِنِينَ، وَاجْعَلْهُ فِي كَفَالَةِ إِبْرَاهِيمَ، وَقِهِ بِرَحْمَتِكَ عَذَابَ الْجَحِيمِ، وَأَبْدِلْهُ دَارًا خَيْرًا مِنْ دَارِهِ، وَأَهْلًا خَيْرًا مِنْ أَهْلِهِ، اَللَّهُمَّ اغْفِرْ لِأَسْلَافِنَا، وَأَفْرَاطِنَا، وَمَنْ سَبَقَنَا بِالْإِيمَانِ
अल्लाहुम-मज'अल्ह फरतन व ज़ुखरन लिवालियैहि, व शफी'अन मुजाबन। अल्लाहुम्मा सक्किल बिहि मवाज़ी-नहुमा व 'अज़िम बिहि 'उजू-रहूमा, व 'अल्हिकहु बिसालिहिल-मु'मिनीन, वज'अल्हु फी कफालति 'इब्राहीम, व किहि बिरहमतिका 'अज़ाबल-जहीम, व ‘अबदिलहु दारन खैऱन मिन दारिहि, व 'अहलन खैरन मिन 'अहलिहि, अल्लाहुम-मगफिर लि'अस्लाफिना, व 'अफरातिना व मन सबक़ना बिल'ईमान।
ए अल्लाह, इसे उसके माता-पिता के लिए एक पूर्वाधिकारी, एक अग्रदूत और एक खज़ाना और एक कबूल किया गया सिफारिशी बना दे। ए अल्लाह, उसके ज़रिए उनके (अच्छाई के) तराजू को भारी कर दे और उनके इनाम को बढ़ा दे। उसे नेक मोमिनों में शामिल कर दे। उसे इब्राहिम (अ.) की देखरेख में रख। अपनी दया से उसे जहन्नम के अज़ाब से बचा। उसे उसके घर से बेहतर घर और उसके परिवार से बेहतर परिवार दे। ए अल्लाह, जो हमारे आगे (यानी गुज़र चुके) गए हैं, हमारे खोए हुए बच्चे (मौत से), और जो हमसे पहले ईमान में गुज़रे हैं, उन्हें माफ़ कर दे।
Reference: देखें अल-मुग़नी, ली इब्न कुदामा, ३/४१६; इसके अलावा देखें अद-दुरूसुल मुहिम्मा ली अम्मतल उम्माह, लिश शेख़ अब्दिल अज़ीज़ इब्न अब्दिल्लाह इब्न बाज़, रहीमुल्लाह, पृ. १५.