Loading...
Language: Hindi
उम्म सलमा (रज़ि.) ने बताया: अल्लाह के रसूल (ﷺ) अबू सलमा के पास आए (जब उनकी मृत्यु हो गई)। उनकी आंखें खुली हुई थीं। उन्होंने उन्हें बंद किया, और फिर कहा: जब रूह निकाल ली जाती है तो नज़र उसका पीछा करती है। उनके परिवार के कुछ लोग रोने और विलाप करने लगे। तो उन्होंने कहा: अपने लिए भलाई के अलावा कुछ न मांगो (दुआ न करो), क्योंकि तुम जो कहते हो उस पर फ़रिश्ते 'आमीन' कहते हैं।
Reference: मुस्लिम: ९२०