Loading...
Language: Hindi
لَوْ أَنزَلْنَا هَـٰذَا الْقُرْآنَ عَلَىٰ جَبَلٍ لَّرَأَيْتَهُ خَاشِعًا مُّتَصَدِّعًا مِّنْ خَشْيَةِ اللَّـهِ ۚ وَتِلْكَ الْأَمْثَالُ نَضْرِبُهَا لِلنَّاسِ لَعَلَّهُمْ يَتَفَكَّرُونَ ﴿٢١﴾ هُوَ اللَّـهُ الَّذِي لَا إِلَـٰهَ إِلَّا هُوَ ۖ عَالِمُ الْغَيْبِ وَالشَّهَادَةِ ۖ هُوَ الرَّحْمَـٰنُ الرَّحِيمُ ﴿٢٢﴾ هُوَ اللَّـهُ الَّذِي لَا إِلَـٰهَ إِلَّا هُوَ الْمَلِكُ الْقُدُّوسُ السَّلَامُ الْمُؤْمِنُ الْمُهَيْمِنُ الْعَزِيزُ الْجَبَّارُ الْمُتَكَبِّرُ ۚ سُبْحَانَ اللَّـهِ عَمَّا يُشْرِكُونَ ﴿٢٣﴾ هُوَ اللَّـهُ الْخَالِقُ الْبَارِئُ الْمُصَوِّرُ ۖ لَهُ الْأَسْمَاءُ الْحُسْنَىٰ ۚ يُسَبِّحُ لَهُ مَا فِي السَّمَاوَاتِ وَالْأَرْضِ ۖ وَهُوَ الْعَزِيزُ الْحَكِيمُ ﴿٢٤﴾
लौ अनज़लना हाज़ल कुरआन अला जबलिन...
(२१) अगर हमने यह क़ुरआन किसी पहाड़ पर नाज़िल किया होता, तो तुम उसे अल्लाह के डर से झुकते और फटते हुए देखते। और ये मिसालें हम लोगों के लिए बयान करते हैं ताकि वे गौर करें। (२२) वही अल्लाह है, जिसके सिवा कोई माबूद नहीं, वह छिपे और ज़ाहिर का जानने वाला है। वह बड़ा मेहरबान, निहायत रहम करने वाला है। (२३) वही अल्लाह है, जिसके सिवा कोई माबूद नहीं, वह बादशाह, पाक (पवित्र), सलामती देने वाला, अमन देने वाला, निगहबान, ज़बरदस्त, अपनी बात मनवाने वाला, बड़ाई वाला है। अल्लाह पाक है उससे जो वे शरीक ठहराते हैं। (२४) वही अल्लाह है, पैदा करने वाला, बनाने वाला, सूरत देने वाला; उसी के लिए अच्छे नाम हैं। जो कुछ आसमानों और ज़मीन में है, सब उसकी तस्बीह (पाकी) बयान करते हैं। और वह ज़बरदस्त (अज़ीज़), हकीम है।
Reference: सूरा अल-हश्र ५९: २१-२४