Loading...
Language: Hindi
अल्लाह के रसूल (ﷺ) ने एक आदमी को कहते हुए सुना -
اَللَّهُمَّ إِنِّي أَسْأَلُكَ بِأَنِّي أَشْهَدُ أَنَّكَ اَنْتَ اللَّهُ لَا إِلَهَ إِلَّا أَنْتَ الْأَحَدُ الصَّمَدُ الَّذِيْ لَمْ يَلِدْ وَلَمْ يُوْلَدْ وَلَمْ يَكُنْ لَهُ كُفُوًا أَحَدٌ
अल्लाहुम्मा इन्नी अस-अलुका बि-अन्नी अश-हदु अन्नका अंतल्लाहु ला इलाहा इल्ला अंतल-अहद उस-समदुल-लज़ी लम यलिद व लम यूलद व लम यकुन लहू कुफुवन अहद
ऐ अल्लाह, मैं तुझसे मांगता हूं, इस बात के वास्ते कि मैं गवाही देता हूं कि तू ही अल्लाह है। तेरे सिवा कोई माबूद नहीं, अकेला माबूद, बेनियाज़, जिसने न जना और न ही वह जना गया, और कोई उसके बराबर नहीं है। नबी (ﷺ) ने कहा: 'उस ज़ात की कसम जिसके हाथ में मेरी जान है, उसने अल्लाह को उसके सबसे बड़े नाम से पुकारा है, जिससे जब उसे पुकारा जाता है, तो वह जवाब देता है, और जब उससे माँगा जाता है, तो वह देता है।'
Reference: सहीह (अल्बानी)। अबू दाऊद: १४९३