Loading...
Language: Hindi
नबी (ﷺ) ने कहा: यदि तुममें से कोई वज़ू करता है और उसे अच्छी तरह से करता है, फिर वह कहता है -
أَشْهَدُ أَنْ لَا إِلَهَ إِلَّا اللَّهُ وَحْدَهُ لَا شَرِيْكَ لَهُ وَأَشْهَدُ أَنَّ مُحَمَّدًا عَبْدُهُ وَرَسُوْلُهُ
अश-हदु अन ला इलाहा इल्ल-अल्लाहु वहदहू ला शरीका लहू, व अश-हदु अन्ना मुहम्मदन अब्दुहू व रसूलुहू
मैं गवाही देता हूं कि अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं, वह अकेला है; उसका कोई शरीक नहीं; और मैं गवाही देता हूं कि मुहम्मद (ﷺ) उसके बंदे और उसके रसूल हैं। (तो) उसके लिए जन्नत के आठों दरवाजे खोल दिए जाएंगे; वह जिस दरवाजे से चाहे (जन्नत में) दाखिल हो जाएगा।
Reference: मुस्लिम: २३४