Loading...
Language: Hindi
رَبَّنَا مَا خَلَقْتَ هَـٰذَا بَاطِلًا سُبْحَانَكَ فَقِنَا عَذَابَ النَّارِ ﴿١٩١﴾ رَبَّنَا إِنَّكَ مَن تُدْخِلِ النَّارَ فَقَدْ أَخْزَيْتَهُ ۖ وَمَا لِلظَّالِمِينَ مِنْ أَنصَارٍ ﴿١٩٢﴾ رَّبَّنَا إِنَّنَا سَمِعْنَا مُنَادِيًا يُنَادِي لِلْإِيمَانِ أَنْ آمِنُوا بِرَبِّكُمْ فَآمَنَّا ۚ رَبَّنَا فَاغْفِرْ لَنَا ذُنُوبَنَا وَكَفِّرْ عَنَّا سَيِّئَاتِنَا وَتَوَفَّنَا مَعَ الْأَبْرَارِ ﴿١٩٣﴾ رَبَّنَا وَآتِنَا مَا وَعَدتَّنَا عَلَىٰ رُسُلِكَ وَلَا تُخْزِنَا يَوْمَ الْقِيَامَةِ ۗ إِنَّكَ لَا تُخْلِفُ الْمِيعَادَ ﴿١٩٤﴾
रब्बना मा खल्कता हाज़ा बातिलन सुभानका...
(१९१) ऐ हमारे रब, तूने यह सब बेकार पैदा नहीं किया; तू पाक है, तो हमें आग के अज़ाब से बचा। (१९२) ऐ हमारे रब, जिसे तूने आग में दाखिल किया, उसे तूने रुसवा कर दिया, और जालिमों का कोई मददगार नहीं। (१९३) ऐ हमारे रब, हमने एक पुकारने वाले को सुना जो ईमान की तरफ बुला रहा था, कि 'अपने रब पर ईमान लाओ,' तो हम ईमान ले आए। ऐ हमारे रब, अब हमारे गुनाह माफ कर दे और हमारी बुराइयां हमसे दूर कर दे और हमें नेक लोगों के साथ मौत दे। (१९४) ऐ हमारे रब, और हमें वह दे जिसका तूने अपने रसूलों के ज़रिए हमसे वादा किया है और कयामत के दिन हमें रुसवा न कर। बेशक, तू वादे के खिलाफ नहीं करता।
Reference: सूरा आले इमरान ३:१९१-१९४