Loading...
Language: Hindi
अनस (रज़ि.) ने कहा कि उन्होंने नबी (ﷺ) को कहते सुना: "कि मैं उन लोगों के साथ बैठूँ जो सुबह (फज्र) की नमाज़ से लेकर सूरज निकलने तक अल्लाह को याद करते हैं, यह मुझे इस्माइल की औलाद में से चार गुलामों को आज़ाद करने से ज्यादा प्यारा है। कि मैं उन लोगों के साथ बैठूँ जो असर की नमाज़ से लेकर सूरज डूबने तक अल्लाह को याद करते हैं, यह मुझे इस्माइल की औलाद में से चार गुलामों को आज़ाद करने से ज्यादा प्यारा है।"
Reference: हसन (अल्बानी)। अबू दाऊद: ३६६૭