Loading...
Language: Hindi
اَللَّهُمَّ إِنِّي أَعُوْذُ بِكَ مِنَ الْعَجْزِ وَالْكَسَلِ وَالْجُبْنِ وَالْبُخْلِ وَالْهَرَمِ وَالْقَسْوَةِ وَالْغَفْلَةِ وَالْعَيْلَةِ وَالذِّلَّةِ وَالْمَسْكَنَةِ وَأَعُوْذُ بِكَ مِنَ الْفَقْرِ وَالْكُفْرِ وَالْفُسُوْقِ وَالشِّقَّاقِ وَالنِّفَقِ وَالسُّمْعَةِ والرِّيَاءِ وَأَعُوْذُ بِكَ مِنَ الصَّمَمِ وَالْبَكَمِ وَالْجُنُوْنِ وَالْجُذَامِ وَالْبَرَصِ وَسَيِّءِ الْأَسْقَامِ
अल्लाहुम्मा इन्नी अऊज़ु बिका मिनल-अज्ज़ि, वल-कसलि, वल-जुब्नि, वल-बुख़्लि, वल-हरमि, वल-क़स्वति, वल-ग़फ़्लति, वल-आइ-लति, वज़-ज़िल्लति, वल-मस्कनति. व अऊज़ु बिका मिनल-फ़क़्रि, वल-कुफ़्रि, वल-फ़ुसूक़ि, वश-शिक़ाक़ि, वन-निफ़ाक़ि, वस-सुम-अति, वर-रिया-इ. व अऊज़ु बिका मिनस-सममि, वल-बकमि, वल-जुनूनि, वल-जुज़ामि, वल-बरसि, व सय्यि-इल्-अस्क़ाम.
ऐ अल्लाह, मैं तेरी पनाह मांगता हूँ आजीज़ी, सुस्ती, बुज़दिली, कंजूसी, बुढ़ापे (सठियाने), सख्त दिली, गफलत, तंगी, ज़िल्लत और मोहताजी से। और मैं तेरी पनाह मांगता हूँ (तंगी वाले) फकीरी, कुफ्र, नाफरमानी, (हक की) मुखालफत, मुनाफिकत (दोगलापन), शोहरत तलब करने और दिखावे से। और मैं तेरी पनाह मांगता हूँ बहरेपन, गूँगेपन, पागलपन, कोढ़, बर्स (सफेद दाग) और तमाम बुरी बीमारियों से।
Reference: सहीह (अल्बानी)। सहीहुल जामी: १२८५