Loading...
Language: Hindi
अबू हुरैरा (र.अ.) ने कहा कि लोग पैगंबर (ﷺ) के पास नए फल लाते थे। पैगंबर (ﷺ) उसे कुबूल करते और कहते:
اَللَّهُمَّ بَارِكْ لَنَا فِي ثَمَرِنَا، وَبَارِكْ لَنَا فِي مَدِينَتِنَا، وَبَارِكْ لَنَا فِي صَاعِنَا، وَبَارِكْ لَنَا فِي مُدِّنَا
अल्लाहुम्मा बारिक लना फ़ी समरिना, व बारिक लना फ़ी मदीनतिना व बारिक लना फ़ी सा-इना, व बारिक लना फ़ी मुद्दिना.
ऐ अल्लाह, हमारे फलों में हमारे लिए बरकत दे, और हमारे शहर (मदीना) में हमारे लिए बरकत दे, हमारे सा' में हमारे लिए बरकत दे, और हमारे मुद्द में हमारे लिए बरकत दे।
Reference: मुस्लिम: १३७३